चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है? जानें अष्टमी और नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन
📅 25 Mar 2026
Ashtami-Navami 2026 *Date: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है? जानें अष्टमी और नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन *Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी-नवमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और राम नवमी कब है. साथ ही जानेंगे दोनों दिन कन्या पूजन का सबसे शुभ समय क्या रहने वाला है.
Ashtami-Ram Navami Kab Hai 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है. नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार मां दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च को हुई और इसका समापन 27 मार्च को होगा. इन नौ दिनों में अष्टमी और नवमी का दिन सबसे खास माना जाता है. इन दोनों ही दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. हालांकि, अष्टमी-नवमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और राम नवमी कब है. साथ ही जानेंगे दोनों दिन कन्या पूजन का सबसे शुभ समय क्या रहने वाला है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 25 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है और 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, अष्टमी 26 मार्च को मनाई जाएगी.
अष्टमी पर किस समय करें कन्या पूजन?
इस दिन कन्या पूजन के लिए सुबह 6:18 से 7:50 बजे तक का समय सबसे शुभ रहेगा. हालांकि, अगर किसी कारणवश आप इस समय पूजन नहीं कर पाते हैं, तो 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक भी कर सकते हैं.
वहीं, नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा.
नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन?
नवमी के दिन भी कन्या पूजन का शुभ समय 6:18 से 7:50 बजे तक और फिर 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक रहेगा.
कन्या पूजन के दौरान छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया जाता है. उन्हें भोजन कराकर और उपहार देकर आशीर्वाद लिया जाता है. मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.
आचार्य पं० महेश शास्त्री जी
📢 Share this update